रोटरी क्लब के तत्वाधान में लोगों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा नेत्र दान सप्ताह शिविर– डा बीएन वर्मा1

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) । रोटरी क्लब के तत्वाधान में फरेंदा रोड स्थित सृजन आई हॉस्पिटल के सभागार में सात दिवसीय नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि नेत्रदान करने से किसी के जीवन में रोशनी लाया जा सकता है। नेत्रदान करने के लिए किसी भी उम्र की कोई बाधा नहीं होती है 5 वर्ष से अधिक के पुरुष या महिला स्वेच्छा से नेत्रदान कर सकते हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीजे थॉमस ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा ले रहा है। इसी क्रम में नेत्रदान शिविर आयोजित कर आज 40 से अधिक लोगों ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया है जिसमें से दो दर्जन से अधिक रोटरी क्लब के सदस्य हैं जो बहुत ही गौरव की बात है। नेत्रदान शिविर के संयोजक डॉ बी एन वर्मा ने कहा कि नेत्रदान करने के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है। उन्होंने बताया कि आई बैंक बीआरडी मेडिकल कॉलेज और राज आई हॉस्पिटल गोरखपुर से संपर्क कर नेत्रदान करने वाले व्यक्ति का मृत्यु के 6 घंटे के अंदर संपर्क कर पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नेत्रदान संकल्प करता है और हम भारत को अंधत्व मुक्त बनाने में उनके इस संकल्प की सराहना करते हैं। रोटरी क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब में एक से बढ़कर एक योद्धा है जो रक्तदान, नेत्रदान के अलावा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं यह बहुत ही गौरव की बात है। सिटीजन फोरम के कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा कि डॉ बीएन वर्मा द्वारा जो सराहनीय कार्य महराजगंज जनपद के लिए किया जा रहा है यह निश्चित ही बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने बताया कि आज नेत्रदान संकल्प प्रमाण पत्र लेने वाले लोगों के माध्यम से आने वाले समय में बहुत सारे लोगों के जीवन में एक रोशनी प्रदान करेगा। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के सामाज शास्त्र की प्रोफेसर अंजू वर्मा ने कहा कि आज जो कार्यक्रम आयोजित हुआ है यह महराजगंज के लिए एक मिसाल कायम हुआ है। डॉ बीएन वर्मा द्वारा जो नेत्रदान शिविर आयोजित किया गया और रोटरी क्लब और तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग इस नेत्रदान शिविर में नेत्रदान करने का संकल्प लिया है। वह महराजगंज के लिए गौरव की बात है । कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब के पूर्व सचिव देवेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अनूप टीबडेवाल, अजय अग्रहरि, कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता, शालू यादव, हसीना बानो, विनय जायसवाल,दीपक कुमार,वीरेंद्र कुमार,गोविंद, निशु कश्यप, उजाला, आफरीन, अमृता, सफिया, आयशा,नूर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  1. ↩︎
rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

7 hours ago