कमिश्नर एवं डीआईजी ने किया जिले का दौरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने मंगलवार को जनपद देवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा सदर कोतवाली का निरीक्षण किया।
      मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति व्यवस्था हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर संबंधित पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने कहा है आगामी 30-31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है, इसके दृष्टिगत 29 अगस्त की मध्य रात्रि से 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक परिवहन विभाग तथा नगर बस सेवा महिलाओं के लिए निःशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराईजा रही है। पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्कता अपनाए, जिससे चैन स्नेचिंग आदि कोई अप्रिय घटना न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि ड्राइवर या कंडक्टर नशे में न हों और बसों की हालत अच्छी रहे। जिला कारागार में रक्षाबंधन के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न रहे। मंदिरों पर बिजली के खंभे पर करंट की स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए विद्युत आपूर्ति को चेक करा कर वेरीफाई कराएं। अवैध बस और टैक्सी स्टैंड संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर ऐसे स्टैंड संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाएं। इस कृत्य में पाए गए लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटें।
मंडलायुक्त ने कहा कि चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व के दौरान सिर्फ परंपरागत जुलूस और शोभायात्रा को अनुमति दी जाए। कोई भी नवीन अनुमति देने से पहले संबंधित पुलिस अधिकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी देकर ही अनुमति प्रदान करें। जुलूस में किसी प्रकार का हथियार का प्रदर्शन न किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार के अवसर पर सभी जनपदों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हो, जहां भी फाल्ट हो अथवा जर्जर तार हो, उसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों को छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित कराएं। संबंधित अधिकारी साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
डीआईजी ने समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।माताओं-बहनों की सुरक्षा को लेकर खतरा बने शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक पर्व से पहले अवश्य कर लें। कोई भी छोटी सी छोटी घटना को प्रशासन गंभीरता से ले और ज्वाइंट टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। एआरटीओ/परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल/कॉलेज में कानून व्यवस्था आदि की जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और संबंधित अधिकारी उन्होंने को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लें ताकि किसी भी प्रकार की कहीं कोई शिकायत न प्राप्त हो।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, एआरटीओ, परिवहन विभाग के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।
इसके उपरांत मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

6 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

7 hours ago