Categories: Newsbeat

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के लिए विधायक गणेश चौहान ने डीएम को लिखा पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। माता-पिता के निधन के बाद चार बहनों के सिर से सहारे का साया उठ गया। अब जर्जर मकान में गुजर-बसर कर रहीं इन बहनों के सामने सुरक्षित छत का संकट है। जिले के पौली ब्लॉक के पैतवलिया गांव की इन बेटियों की पीड़ा सामने आने पर घनघटा के भाजपा विधायक गणेश चौहान ने पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी अनुज मलिक को पत्र लिखकर चारों बहनों को तत्काल आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मिली जानकारी के अनुसार पैतवलिया गांव निवासी रमेश चतुर्वेदी का करीब दस वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी ही चारों बेटियों का सहारा थीं। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। सितंबर 2026 में उनके निधन के बाद चारों बहनें पूरी तरह बेसहारा हो गईं। परिवार के सामने सबसे बड़ी समस्या रहने के लिए सुरक्षित मकान की है। चारों बहनें जिस घर में रह रही हैं, उसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। मकान की छत से बरसात में पानी टपकता है, जिससे घर में जलभराव हो जाता है। मकान की स्थिति ऐसी है कि कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बावजूद चारों बहनें इसी घर में रहने को मजबूर हैं। आवास की समस्या से जूझ रहीं बहनें लंबे समय से सुरक्षित घर की उम्मीद लगाए हुए हैं। उनकी स्थिति की जानकारी विधायक गणेश चौहान को मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की। अब चारों बहनों को प्रशासनिक मदद मिलने और सुरक्षित छत नसीब होने की उम्मीद जगी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

26 minutes ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

32 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

37 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

48 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

51 minutes ago