21 दिवसीय माली प्रशिक्षण में सिखाया ले आउट बनाना

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, बहराइच प्रथम पर चल रहे 21 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण ‘माली प्रशिक्षण’ के अवसर पर l केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.के.एम. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं की अधिगम क्षमता का मूल्यांकन के आधार पर इन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यह प्रमाण पत्र संबंधित विषय के अंतर्गत रोजगार स्रजन में वित्तीय सहायोग में मददगार होगा। डा. सिंह ने प्रशिक्षुओं को बागवानी लगाने के लिए लेआउट बनाने के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण समन्वयक उद्यान वैज्ञानिक डॉ.पी. के.सिंह ने नेट हाउस व पॉली हाउस के उपयोग साधनियाँ उसमे उगाये जाने वाली फसलों की विस्तृत जानकारी दी। पॉली हाउस के अंदर बीज अंकुरण हेतु के बारे मे बताया खासतौर पर सर्दियों में अंकुरण हेतु प्रयोग में लाते हैं। सुनील कुमार ने बताया कि बागवानी के लिए हमेशा उपयोग होने वाले औजार और मशीने उत्तम क्वालिटी के होने चाहिए। कुमार ने नर्सरी प्रयुक्त होने वाले यंत्रों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं में ओमप्रकाश,संजीव, महेश,बलवंत,सचिन,मनोज,गुड्डू, राहुल कुमार निधि और जियाउल्हक शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago