27 अक्टूबर को होगी स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की मतगणना, 14-14 टेबलों पर होगी गिनती; चुनाव से जुड़ी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित होने के बीच प्रशासन ने मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के साथ निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में सूरसदन प्रेक्षागृह में 570 मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। वहीं, चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने के लिए तीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार, प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मतगणना की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने पीपीटी और डेमो प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतपेटियां खोलने, मतपत्रों की संवीक्षा करने तथा वैध और अवैध मतों की पहचान करने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही प्रथम एवं द्वितीय वरीयता के मतों की गणना और नियमानुसार मतों के मूल्य एवं उनके हस्तांतरण से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतगणना के दौरान निर्वाचन नियमों का पालन करना और प्रत्येक प्रक्रिया में सावधानी बरतना अनिवार्य होगा। मतगणना कार्मिकों को अपना निर्धारित मतगणना पहचान पत्र साथ लाना होगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने और मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाने की व्यवस्था की जाएगी और पांच टेबल रिजर्व रखी जाएंगी। कार्मिकों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित की गई है। पहली पाली सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक और तीसरी पाली रात 11 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक चलेगी। मतगणना कार्मिकों का दूसरा प्रशिक्षण 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
निर्वाचन संबंधी शिकायत के लिए ये नंबर जारी
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में किसी भी तरह की शिकायत या सुझाव दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में संचालित किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) एवं शिकायत निस्तारण नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए निम्नलिखित नंबर जारी किए गए हैं।
कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर:
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…
गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…
महाराजगंज के पोखरा गांव में दर्दनाक घटना से पसरा मातम, 72 घंटे बाद तालाब से…
फेल उम्मीदवारों को 29 अक्टूबर को मिलेगा दूसरा मौका; गैरहाजिर पुरुष आज ही पहुंचें! आगरा…
जमशेदपुर में खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में भाई ने चाकू से गोदकर…
फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…