अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों में मारा टक्कर

एक की घटना स्थल पर हुई मौत जबकिं दो गंभीर हाल में पटना रेफर

मैरवा/ बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। मैरवा सीवान मुख्य मार्ग के तितरा के बाजार में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार में जा रही अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत घटना स्थल पर हो गयी।अन्य दो सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये।मौत की घटना के बाद लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी जहां आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा फोड़ दिया, मौका देख ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना पर राजद नेता हरेंद्र सिंह पटेल ने घायलो को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सको ने दो में से एक की हालत नाजुक होने पर पटना रेफर कर दिया।एक युवक का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया,इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई में जुट गई। मृतक मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो गांव के 21 वर्षीय मो कैफ है, वही घायल कोल्हुआ दरगाह गांव के मो सोनू और मो शाहनवाज बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है की एक स्कूटी पर सवार तीन युवक किसी काम को लेकर सीवान गये थे,जहा लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में मो कैफ की मौत हो गयी। इधर परिजनों को देर शाम मौत की सूचना मिलते ही चीखपुकार मच गया। बरासो गांव से लेकर कोल्हुआ दरगाह तक परिजन रोते बिलखते नजर आये। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा की ट्रक को जब्त कर लिया गया है।अभी परिजनों के द्वारा कोई तहरीर नही मिला है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही किया जायेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

3 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

3 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

4 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago