अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई तीन घायल

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के मझवारा-मऊ शहीद मार्ग पर इंदारा मुहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने में, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वहां से स्वजनो द्वारा मऊ के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उभाव थाना के बेल्थरा बाजार से शुक्रवार की सुबह छह बजे कार से वाराणसी किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही कोपागंज थाना के मझवारा-मऊ शहीद मार्ग पर इंदारा मुहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद के पास पहुंची ही थी, कि मोटरसाइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनीष सिंह उम्र 40 वर्षीय, रूपा सिंह उम्र 36 वर्षीय, उत्कर्ष सिंह उम्र 17 वर्षीय निवासी बेल्थारा बाजार गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मऊ के एक निजी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

12 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

13 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

13 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

13 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

13 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago