भाजपा सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी-सूर्यप्रताप शाही

सलेमपुर सांसद एवम लोकसभा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के चुनाव प्रचार की बनी रणनीति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर के मेनका मैरेज हाल पर लोकसभा 71 सलेमपुर का चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी।उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदार का निर्वहन करते हुए अपने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ परअपना सक्रिय योगदान दें, क्योंकि लोकसभा चुनाव की असली लड़ाई तो बूथ पर ही लड़नी होती है।
आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब का जयंती सामाजिक समरसता के रूप में एवम 17 अप्रैल को रमन हर बूथ पर कार्यकर्ता बड़ी धूमधाम से मनायेगे।कार्यकर्ता हर वर्ग से संपर्क रखे जिससे अधिक से अधिक मत भाजपा के पक्ष में पड़े, इसके लिए सजग और सक्रिय रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनेगी, इसमें तनिक भी संदेह नहीं है पर सिर्फ आंकड़ों पर विश्वास करके निश्चिंत नहीं बैठना है। वोट सहेजने में बूथ समिति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि समिति के पास एक-एक वोट का ब्यौरा होना चाहिए, जिससे हर मतदाता तक पहुंचने में दिक्कत न हो।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने घोटालो का रिकार्ड बनाया है।
बिजली,सड़क, पानी और विकास की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। मोदी और योगी का नाम देश में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी लिया जाता है।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में भारत ने विकास का नया मॉडल विश्व के सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बाद जहां विश्व के बड़े बड़े देश की आर्थिक स्थिति चरमरा रही है। वहीं भारत 6 से 7 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है और मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना हुआ है। जरूरत इस माहौल को वोट में बदलने की है। इसमें बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा पन्ना प्रमुख जितना सक्रिय रहेंगे, चुनाव परिणाम उतना ही जबरदस्त आएगा।
भाजपा जिला सांस्कृतिक मोर्चा के जिला संयोजक सुनील यादव स्नेही ने अपने भक्ति गीतों से कार्यकर्ताओं को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी विजय बहादुर सिंह,लोकसभा संयोजक विनोद दूबे,पूर्व विधायक काली प्रसाद,अशोक पाण्डेय,जयनाथ कुशवाहा,अमित सिंह बबलू,राजेश उर्फ मंटू सिंह,सन्दीप सिंह टिंकू,अमरेश सिंह बबलू,अश्वनी सिंह,कुंजबिहारी उर्फ हाकिम सिंह,बलबीर सिंह दादा,मिथिलेश बाबा ने भी सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा,रविन्द्र श्रीवास्तव,अभिषेक जायसवाल,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,जगदीश यादव,मण्डल अध्यक्ष अभय सिंह विशेन,अमरदत्त यादव,विस्तारक नीतीश चौबे,रामजी सिंह,दुर्गेश पाण्डेय,शमशुद्दीन अंसारी,धनन्जय चतुर्वेदी,बीना त्रिपाठी,विनय पाण्डेय,रविशंकर मिश्र,अनूप उपाध्याय,उमाकांत मिश्र,रामाकांत मिश्र उर्फ भोला बाबा,शिवाकांत तिवारी,अजीत मिश्रा,विनोद ठठेरा,माया जायसवाल,चंचल मिश्र,रणजीत चौहान,मुरली जायसवाल,मनोज सिंह,रवि कुशवाहा,राकेश राजभर,बचनदेव गोंड,अनिल ठाकुर,बृजेश कुशवाहा,अजय गौतम,अवधेश मद्देशिया,पिन्टु तिवारी,रामनयन सिंह,इंद्रजित मौर्य,मुसा रजा लारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिवाली की आतिशबाजी से दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 के पार; सांस लेने में परेशानी

दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…

2 hours ago

सोमवती अमावस्या पर बन रहा विशेष संयोग, जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शिक्षा, धन, प्रेम और करियर का हाल

पंचांग एवं विशेष धार्मिक महत्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या और सोमवती अमावस्या का विशेष…

2 hours ago

सोनबरसा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत चार घायल

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी…

2 hours ago

एंबुलेंस के इंतजार में बीता कीमती वक्त, इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद सरकारी एंबुलेंस में देरी का परिजनों ने…

2 hours ago

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

15 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

17 hours ago