अघोषित विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

विद्युत आपूर्ति का सरकारी आदेश हवा हवाई, जनता परेशान – सुधाकर गुप्त

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इस समय हो रही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।इसी बीच सलेमपुर क्षेत्र में लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही विद्युत कटौती से आजिज होकर नगर क्षेत्र के लोगों ने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सलेमपुर के पूर्व चैयरमेन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता रामहरि से मिलकर पत्रक सौंप कर इस समस्या से निदान की मांग किया है।
इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने का दावा कर रही है।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नगर में मुश्किल से करीब 10 घण्टे विद्युत आपूर्ति हो पा रही है। नगर के बापू स्कूल के पास वाले मुहल्ले, भरौली वार्ड ,किशोरगंज, इचौना पश्चिमी, सलाहाबाद वार्ड की हालत सबसे खराब हैं। जनता गर्मी में चैन की नींद नही सो पा रही है। जिस उपभोक्ता का लाइन खराब हो जा रहा है, अधिकारी के कहने के बाद भी संविदा कर्मी लाइन मैन उस फाल्ट को जल्दी नहीं ठीक कर रहे हैं। पत्रक के बाद अधिशासी अभियंता ने कहा कि भरौली वार्ड में जल्द ही एक नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा ,जिससे कम वोल्टेज की समस्या हल हो जाएगी। और समस्याओं का निस्तारण कर आपूर्ति बेहतर कर दी जाएगी। पत्रक सौपने वालों में अशोक सिंह, शम्भूनाथ, राणाप्रताप, दीनदयाल यादव, रामबाबू, सदानंद यादव, आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

6 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

7 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

7 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

8 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

8 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

9 hours ago