रेलिंग टूटने के वजह से नदी के ऊपर पुल बना झरोखा

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नादावर छोटी गंडक नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग टूटने से हादसा होने की संभावना काफी बढ़ गई है वैसे आपको जानकर हैरानी होगी विगत दो वर्षो में लगभग पच्चीस लोग इस पुल से अपनी जान गवा चुके है जिसमे कुछ तो खुद से आत्महत्या कर लिए तथा कुछ हादसों के शिकार हुए। आवाज उठी ताकि पुल के दोनो तरफ जाल लगा दी जाए लेकिन जाल तो दूर टूटी रेलिंग भी ठीक करना जिम्मेदारों को बोझ लगता हैं ,झरोखा जैसा दिखने वाला नदावर गंडक नदी का ये पुल हादसों को और भी आसान बना चुका है। जब भी कोई दुर्घटना होती है तो लोगो में तथा प्रशासन में इसकी चर्चा होती है जैसे जैसे समय बीतता है जिमेदारो को भी ये अहम कार्य भूल जाते है।हालाकि कई बार राष्ट्र की परम्परा हिन्दी दैनिक अखबार ने इस समस्या को लेकर प्रमुखता से प्रकाशित किया था लेकिन बावजूद इसके कोई इसपे ध्यान नही देता।अब स्तिथि ये हो चुकी है की पुल के दोनो तरफ रेलिंग का कुछ हिस्सा टूट चुका है जिससे बचाव के रास्ते भी बंद है। थोड़ी सी भी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।काफी समय पहले बना नदावर पुल अपने आप में ऐतिहासिक रहा है जो सलेमपुर से होकर बिहार को जोड़ता है।बगल के ग्राम हडुआ उर्फ औरंगाबाद के स्थानीय लोगो ने अपने आंखो के सामने कई हादसों को होते देखा है जिसमे सुसाइड जैसे मामले अत्यधिक रहे है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

56 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

1 hour ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago