कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2026 अब अपने अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गई है। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को पूरे उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुए, जहां खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इसके बाद शुरू हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों मैच एकतरफा रहे, लेकिन खेल का स्तर बेहद उच्च कोटि का देखने को मिला।
पहले सेमीफाइनल में कन्नौज और अठगावां की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें अठगावां की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 7-0 से शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सैफई और तरवां के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सैफई ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति के दम पर 6-0 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया। दोनों विजेता टीमों ने अपने-अपने मैचों में विपक्षी टीमों को कोई खास मौका नहीं दिया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 24 मार्च 2026 को अठगावां और सैफई के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के सेमीफाइनल प्रदर्शन को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अठगावां की टीम ने जहां 7 गोल दागकर अपनी आक्रामक क्षमता दिखाई है, वहीं सैफई ने भी 6 गोल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। ऐसे में खेल प्रेमियों को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्णायकों की भूमिका भी अहम रही। प्रवेज अख्तर, वृजेश यादव, बिट्टू पासवान, अनुराग यादव, अमित कुमार, शशिकांत चौहान, मंगेशचंद, मेराज अहमद और वात्सल्य ने निष्पक्ष निर्णय लेते हुए मैचों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया, जिससे प्रतियोगिता की गरिमा बनी रही।
इस दौरान जिला हॉकी संघ कुशीनगर के सचिव प्रियेश पाण्डेय सहित कई खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद रहे। समापन अवसर पर क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
कुशीनगर में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय बल्कि राज्य स्तर के खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभर रही है। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है और वे अनुशासन, टीम भावना तथा सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित हो रहे हैं।

हॉकी प्रतियोगिताटैग – कुशीनगर, हॉकी, खेल प्रतियोगिता, फाइनल मैच, अठगावां, सैफई, खेल निदेशालय, युवा खिलाड़ी

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल के जरिए दिखाई वैज्ञानिक सोच

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, पर्यावरण, जल संरक्षण व ऊर्जा बचत के…

1 hour ago

गांधी-शास्त्री जयंती पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि, स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि,…

2 hours ago

कबड्डी के अखाड़े में भिड़ेंगी मंडल भर की टीमें

दरौली के अजमत पुर में छह अक्टूबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता, विजेता को दो रेंजर…

2 hours ago

वुशू में उपलब्धि पर माउंट वैली के खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिले…

2 hours ago

गोपेश्वर त्रिपाठी बने किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, रामानंद उर्फ नन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय टीम…

2 hours ago

शिक्षक भर्ती पर आयोग की सख्ती: दस्तावेजों की जांच के बाद 41 को नियुक्ति का रास्ता साफ, 11 बाहर

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा…

3 hours ago