GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक विद्यार्थियों ने GATE-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि की विशेषता यह रही कि कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंग्रेजी एवं मनोविज्ञान जैसे विषयों में छात्राओं की भागीदारी और सफलता उल्लेखनीय रूप से अधिक रही, जो विश्वविद्यालय में बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता और लैंगिक संतुलन का सकारात्मक संकेत है। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के सर्वाधिक दर्जन भर से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है।
GATE-2026 के परिणाम में लाइफ साइंस के हर्ष गोविंद राव ने 380वीं रैंक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अभय सिंह ने ऑल इंडिया 429वीं रैंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, गणित एवं सांख्यिकी, भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, प्राणिविज्ञान, मनोविज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे विविध विषयों के विद्यार्थियों ने भी अच्छी संख्या में सफलता अर्जित की है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि GATE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
यह उल्लेखनीय है कि GATE परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, अंग्रेजी, मनोविज्ञान एवं आर्किटेक्चर जैसे विषयों में स्नातक स्तर की अवधारणाओं की समझ और विश्लेषण क्षमता का आकलन करती है। इसके स्कोर के आधार पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश तथा सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे समेत अनेक शिक्षकों ने बधाई दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago