जीवन में प्रत्येक मानव को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए-राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा सलेमपुर के मधवापुर में वृक्षारोपण जन अभियान के तहत एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारे वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है तथा प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना है। ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश में इस अभियान के तहत करीब लाखों पौधे लगवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। पेड़ पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के साथ ही हमें आक्सीजन भी देते है। जीवन में प्रत्येक मानव को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उक्त अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप उपाध्याय,अमरनाथ सिंह,अनिल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी गौतम कुमार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री रवीन्द्र सिंह, वन दरोगा राजकुमार सिंह,वन रक्षक गौरव सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थिति रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

11 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

11 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

11 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

11 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

11 hours ago

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…

11 hours ago