१- हर मनोकामना आपकी पूर्ण हो

शुभ पर्व प्रकाश है दीपावली का,
सभी प्रियजनो को हार्दिक बधाई,
व अनन्त शुभकामनायें प्रस्तुत हैं,
खील, लाई ,शुद्ध घी की मिठाई।
दीपमालिका किरणें रोशन हो,
आपके जीवन में नवचेतना भरें,
नव उत्साह, नव स्वाभिमान से,
जीवन आपका ओतप्रोत कर दें।

ऋद्धि-सिद्धि, धन-धान्य और
सुख-शान्ति, मान-सम्मान हो, स्वास्थ्य-समृद्धि के साथ साथ
हर मनोकामना आपकी पूर्ण हो।
आदित्य मन मस्तिष्क निर्मल हों,
प्रेम उत्साह से सराबोर सभी हों,
दीप पर्व में पूर्ण उत्साह जोश हों,
माता लक्ष्मी श्रीगणेश प्रसन्न हों।


२- अच्छाई की शुरुआत स्वयं से करना पड़ता है :

जीवन में अच्छाई की शुरुआत तो
हमको स्वयं से ही करना पड़ता है,
किसी के मस्तक पर तिलक लगाने
से पहले खुद की उंगली पर लगता है।

बिना फलों वाले सूखे पेंड़ पर भूल
कर कभी कोई पत्थर नहीं मारता है,
पत्थर तो उसी पेंड़ पर मारे जाते हैं
दोस्तों जो फलों से लदा होता है ।

व्यक्तित्व, चरित्र अच्छे हों तो उसकी
बुराई करने वाला अवसर पा जाता है
जो बुराइयों का ख़ज़ाना हो उसकी
तरफ़ कोई आँख भी नहीं उठाता है।

सर्वगुण सम्पन्न हो तो सुंदर रूप
ज्यादा ही सुंदर लगने लगता है,
विनम्रता मनुष्य में आने से उसकी
विद्वता का पूरा प्रमाण मिलता है।

दान पुण्य करने के काम आये धन
तो दान कर्ता का वैभव और बढ़ता है,
साहस बुद्धि सुसज्जित शस्त्राग़ार हो
तो राजपूताना समाज भी सजता है ।

भूखे पेट को भोजन मिले तो उस
सम्राट का अन्न भंडार बढ़ता है,
आदित्य जोश के साथ होश हो तो
बिगड़ा काम भी चुटकी में बनता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य

rkpnews@desk

Recent Posts

छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या…

55 minutes ago

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

57 minutes ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

1 hour ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

1 hour ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

1 hour ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

1 hour ago