पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की एक युवती दूध लेकर अपने घर जा रही थी कि, सुनसान जगह देख गाँव के दो युवकों ने युवती का हाथ पकड़ कर जबर्दस्ती खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगे । युवती किसी भी तरीके से हाथ छुड़ाकर घर की तरफ भागी, और सारी बात परिजनों को बताई।
परिजनों ने स्थानीय पुलिस तहरीर देकर दोनों आरोपी कड़ी कार्यवाही करने की माँग की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़का गांव निवासी एक युवती शनिवार को दूध लेकर अपने घर जा रही थी, कि पहले से घात लगाए गाँव के दो युवक पंकज यादव व अंशु यादव ने युवती को अकेला देख, जबर्दस्ती हाथ पकड़कर खिंचते हुए सुनसान जगह पर ले जाने लगे।जानकारी के अनुसार दोनों युवक आये दिन दूध लेकर आने जाने के दौरान युवती की फिराक के रहते थे। शनिवार को जब युवती दूध लेकर घर जा रही थी कि इसी बीच घात लगाए गाँव के दो युवक पंकज यादव व अंशु यादव ने उसका हाथ पकड़ सुनसान जगह खेत की तरफ खिचते हुये ले जाने लगें, युवती द्वारा विरोध करने पर उसके शरीर से कपड़े फाड़ दिये । युवती किसी भी तरह से दोनों के चंगुल से हाथ छुड़ाते हुए,अपने घर पहुँच कर अपने माता पिता को घटना के बारे में बताई जिसपर युवती के पिता ने स्थानीय थाना पहुँच कर घटना के बारे में पुलिस को बताते हुए लिखित तहरीर दी । दुष्कर्म की कोशिश से संबंधित तहरीर मिलने पर पुलिस सकते में आ गई । और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश में जुट गई । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया की354/ 504 व 3( 2 ) V क एस सी एस टी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दविश दी जा रही है ।
जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…
पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…