बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत केंद्र, बलिया द्वारा रसड़ा स्थित भगत सिंह शहीद स्मारक परिसर में साफ-सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही चंदाडीह के जूनियर हाई स्कूल परिसर में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई तथा काव्य सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उदय प्रताप पासवान (प्रधानाचार्य, बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर) द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. पासवान ने कहा कि “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल इतिहास जानने तक सीमित न रखकर राष्ट्र निर्माण, नागरिक कर्तव्यों और सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक कपिल देव ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में कम से कम 500 युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे एकता, देशभक्ति और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से विभिन्न पूर्व गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें MY Bharat पोर्टल पर स्वतंत्रता सेनानियों पर ऑनलाइन क्विज, “एक युवा ऐसा भी” विषय पर रील प्रतियोगिता तथा सिविक सेंस चैलेंज के तहत स्वच्छता अभियान, श्रमदान और 22 मार्च को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
शहीद दिवस के दिन कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद राजपुर से श्रीरामपुर होते हुए अवनि नाथ महादेव मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल युवा स्वयंसेवक तिरंगा झंडा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों वाले प्लेकार्ड लेकर चल रहे थे।इस पहल का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक सामाजिक कार्यों में लगाना, MY Bharat के माध्यम से स्वयंसेवा को सशक्त बनाना तथा समाज में एकता, अनुशासन और नागरिक जागरूकता का प्रसार करना है। आयोजकों ने सभी नागरिकों, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के विभिन्न वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

17 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

18 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

18 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

18 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

18 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago