संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से एक रिजॉर्ट एंड मैरिज लॉन, सियरा सांथा, धनघटा रोड परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन में जनपद के सभी 9 विकासखंडों से चयनित आवेदक जोड़ों का विवाह एक साथ संपन्न कराया जाएगा।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विवाह मंडप की व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत, जलपान, स्वास्थ्य सेवाएं व एंबुलेंस, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, साफ-सफाई और वीडियोग्राफी सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…