नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में सिंचाई विभाग द्वारा नहर की पटरी पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। विभागीय टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध कब्जों को हटाते हुए झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार भैंसा गांव में लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर झोपड़ी बनाकर कब्जा किया गया था। विभाग ने पूर्व में नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जाधारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और विरोध जताने लगीं। उनका कहना था कि वे वर्षों से वहां निवास कर रही हैं और बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें बेघर किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में विभागीय टीम ने विरोध के बीच ही जेसीबी से झोपड़ियों को हटवा दिया।
इस संबंध में सहायक अभियंता एस.एन. चौधरी ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही लिखित नोटिस देकर पर्याप्त समय दिया गया था। समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जा न हटाने पर मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है और आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
वहीं, स्थानीय ग्रामीण वासुदेव ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पहले जमीन की पैमाइश कराई जाती तो विवाद की स्थिति नहीं बनती। उनका आरोप है कि बिना सीमांकन के ही झोपड़ियों को हटाया गया, जिससे कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इस दौरान जिलेदार संजीव सिंह, मनोज कुमार, कृपा शंकर अग्रहरी, अशोक कुमार, अनुग्रह राय, रुपेश वर्मा सहित सिंचाई विभाग के कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago