बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
पहली घटना में, चैनपुर गुलौरा निवासी 22 वर्षीय सत्यम यादव छत पर खड़ा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी सीयर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
दूसरी घटना में, उसी गांव के 12 वर्षीय शिवम चौहान पुत्र मदन चौहान शनिवार की सुबह खेलते समय अचानक गिरकर घायल हो गया। उसे भी सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर चोटों और हाथ की हड्डी टूटने के कारण उसे बलिया रेफर कर दिया। परिजन उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…
हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…