Categories: Uncategorized

डीडीयू में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ आज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित ‘ सोशियोलॉजिकल डिसकोर्स इन इंडियन नॉलेज सिस्टम ‘ विषयक द्विदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इस संगोष्ठी में देश-विदेश के अनेक ख्यातिलब्ध समाज वैज्ञानिक एवं शोधार्थी प्रतिभाग करेंगे।
संगोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत सोशल साइंस इंस्टीट्यूट के निदेशक सामाजिक चिंतक कवि प्रो. बद्रीनारायण करेंगे। संवाद भवन में आयोजित उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।
संगोष्ठी में छः तकनीकी सत्रों, एक सिम्पोजियम तथा दो प्लेनेरी सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न दृष्टिकोणों पर चर्चा की जाएगी। तकनीकी सत्रों का आयोजन समाजशास्त्र विभाग में तथा प्लेनेरी एवं सिंपोजियम का आयोजन संवाद भवन में किया जा रहा है।
इस संगोष्ठी में लखनऊ से प्रो. जयशंकर पांडेय, वाराणसी से प्रो. अजीत कुमार पांडेय, भारतीय समाजशास्त्र परिषद के प्रो. संजय तिवारी, आईआईपीएस दिल्ली के प्रो. साकेत बिहारी, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल झा, पंजाब की प्रो. रजनी बाला आदि का व्याख्यान होगा। इसके साथ ही विदेश से शामिल प्रतिष्ठित विद्वान यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी केन्या के प्रो. बेनसन अगाया, श्रीलंका के प्रो. एसडब्ल्यू सारथ, काठमांडू नेपाल से प्रो. उद्धव आदि के महत्वपूर्ण व्याख्यान होंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

13 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

13 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

13 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

13 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

13 hours ago