Categories: Uncategorized

जाति प्रमाण पत्र न बनने की दशा में भूख हड़ताल की चेतावनी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील में आम जन मानस के कार्य करने के नाम पर लेखपालों द्वारा पैसा मांगने की शिकायत नई नहीं है अक्सर ऐसी शिकायतें आती रहती है जिसमें लेखपाल द्वारा किसी कार्य को करने के लिए पैसे की मांग की जाती है । अभी कुछ दिन पहले ही बरहज तहसील में तैनात एक लेखपाल का पैसे लेने और मांगने का वीडियो वायरल हुआ था । अभी दो दिन पहले भी एक व्यक्ति द्वारा सलेमपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल द्वारा पैमाईश के नाम पर पैसा लेने और पैमाईश ना करने तथा पैसा देने वाले व्यक्ति को पैसा वापस न करने का मामला प्रकाश में आया था इस संदर्भ में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर को शिकायती पत्र भी सौंपा है । अब प्रकरण है गोंड जाति के जाति प्रमाण निर्गत करने के नाम पर पैसा मांगने का यह प्रकरण मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य संजय गोंड द्वारा गोंड जाती के जाती प्रमाण निर्गत करने के नाम पर पैसा मांगने और तमाम जतन करने के बावजूद भी लंबे समय तक जाती प्रमाण पत्र निर्गत करने में आना कानी करने से जुड़ा है । पूर्व में संजय कुमार गौण ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर को शपथ पत्र देकर एक लेखपाल द्वारा पैसा मांगने और जाती प्रमाण पत्र ना निर्गत करने का आरोप लगाया था लेकिन लंबे समय के बाद भी उस व्यक्ति का जाती प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हुआ जबकि मानक अनुरूप कागजात भी उस व्यक्ति के पास उपलब्ध है। आवेदन करता दुर्गा कुमारी व अरविंद कुमार पुत्रगण दिलीप प्रसाद सुप्रीती प्रसाद व सुप्रिया प्रसाद पुत्री स्वर्गीय प्रदीप प्रसाद निवासी ग्राम अनुआपार को आवेदन लगभग डेढ़ माह हो चुका है। इस समस्या को लेकर कामरेड संजय गोंड ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर को पत्रक देकर जाति प्रमाण पत्र निर्गत न करने की दशा में दिनांक 24/03/2025 से भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago