Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनीम का वृक्ष गिरने से दो गायों की मौत

नीम का वृक्ष गिरने से दो गायों की मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र बरहज के ग्राम पिपरा भुल्ली में मंगलवार की देर रात डेढ़ सौ साल पुराने नीम के पेड़ गिरने से दो गायों की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरा भुल्ली निवासी माया प्रकाश यादव उर्फ मुल्लूर पुत्र स्व चन्द्र देव यादव के घर के पास स्थित डेढ़ सौ साल पुरानी नीम की पेड़ के मंगलवार की देर रात अचानक गिरने से दो गाये दब कर मर गयी, जिसमे एक गाय दूध दे रही थी तो दूसरी गाय बच्चा देने वाली थी।
दोनों गायों की मौत से माया प्रकाश को काफी क्षति पहुंची है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments