Categories: Uncategorized

दो प्रधानों को मिला राष्ट्रीय परेड में पहुंचने का न्योता

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विकास कार्यों से गांव के चमकाने वाले दो ग्राम प्रधानों को 26 जनवरी को राष्ट्रीय परेड देखने के लिए भारत सरकार ने न्योता मिला है।
दोहरीघाट ब्लॉक के गोंठा ग्राम पंचायत के प्रधान रामजनम गुप्ता और फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के लखनौर ग्राम पंचायत के प्रधान आनंद मल्ल अपनी पत्नी के साथ, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशिष्ट अतिथि बनकर पहुंचेंगे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के 106 प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। संचालित योजनाओं में से कम से कम छह योजनाओं में संतृप्त और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पंचायतों को चुना गया है। लखनौर को बीते दिनों राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार मिला है और गोठा ग्राम पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। गोंठा के प्रधान रामजनम गुप्ता लगातार तीसरी बार प्रधान पद पर रहकर ग्राम पंचायत को विकसित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में जनपद का पहला पेंट घर स्थापित कराया, जहां गोबर से पेंट बनाया जाता है। लखनौर के प्रधान आनंद मल्ल ने बताया कि उन्होंने गांव में श्मशान घाट का निर्माण हुआ है, जो आसपास के 10 किमी दूर तक के लोगों के सुविधाजनक है।
पहले दाह संस्कार के लिए 35 किमी दूर दोहरीघाट और 22 किमी दूर देवरिया के तुर्तीपार घाट पर जाना पड़ता था। उन्होंने गांव में पार्क और अमृत सरोवर का निर्माण कराया जो भव्य और सुंदर है, उसके साथ ही इंटरल़ॉकिंग, जलनिकासी की व्यवस्था भी कराई गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

24 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago