बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता विजय कुमार गुप्ता पुत्र रजनीकांत गुप्ता पर बरहज पुलिस ने एक ही माह के अंतराल में दो मुकदमा दर्ज कर लिया है I आप नेता का अपने बड़े भाई से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद है I जानकारी के अनुसार पैतृक जमीन में रजिस्टर्ड बंटवारा हुआ है, बंटवारे के आधार पर नगर पालिका में नाम दर्ज और मानचित्र भी स्वीकृत हो चुका है I आरोप हैं कि आप नेता द्वारा एक तरफ अपने हिस्से की जमीन में प्रधानमंत्री आवास पास कराके आवास बनवाया जा रहा है, वहीँ बंटवारे को नजरंदाज करके आये दिन गाली-गलौज, मार-पिट व तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्ता की तहरीर पर बरहज पुलिस ने 25 फरवरी को धारा-504 व 506 एवं 28 मार्च को धारा- 323,504,506 व 427 के तहत केश दर्ज किया I इसके पहले भी कई बार शांति भंग की कार्यवाही हो चुकी है I प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मामलें में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है I
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…