बीना किसी भेदभाव के जनता को सभी प्रकार की सुख सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं हैं: ए. के. शर्मा

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा मंगलवार को मऊ जनपद पहुंचकर नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन के अंतर्गत, बड़ागांव में 08 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र/ कल्याण मण्डप के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी।
ए0के0 शर्मा ने इस दौरान कहा कि जब से मैं नगर विकास मंत्री बना तभी से प्रदेश के नगर निकायों के विस्तारीकरण एवं नवसृजन की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे होने वाले विकास का लोगों को फायदा भी मिला हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 241 नगर निकायों का विस्तारीकरण व नवसृजन किया जा चुका है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को अधिक से अधिक इन कार्यों का फायदा मिले, इसके लिए शीघ्र ही इन कार्यों को धरातल पर उतार कर पूर्ण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक जितनी भी नगर निकायों का विस्तार एवं नवसृजन हुआ है। इन सभी में विकास कार्य कराने के लिए 600 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। शीघ्र ही इन निकायों में विकास की गंगा बहेगी और यहां के निवासी शहरों की सुख सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। प्रदेश की जनता मोदी एवं योगी के प्रति अपना आशीर्वाद बनाए रखें, आने वाले समय में बीना किसी भेदभाव के जनता जनार्दन को सभी प्रकार की सुख सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा और उनके सामने किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहेगी।
इस दौरान मऊ जनपद के भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, सीडीओ प्रशांत नागर, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, सीजेएम जल निगम,बड़ागांव के बुजुर्ग, महिलाएं, नवयुवक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago