नाबालिग से कुकर्म आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विशेष न्यायाधीश पक्सो एक्ट की कोर्ट ने मंगलवार को दुशकर्म के मामले की सुनवाई करते हुए एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायाधीश ने 75 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। साक्ष्य में मुकदमा दायर होने के एक माह में ही फैसला आने से पीड़ित परिवार के लोग भी खुश हैं।कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्ष का बालक दो जनवरी 2022 को घर पर अकेला था। उसी दिन खालेपुरवा विजयपुर गांव निवासी मुस्तफा पुत्र चमन साईं ने बालक को बाग में ले जाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया था। विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता पाक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट में न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने जिला शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह और विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह की बहस सुनी। इसके बाद न्यायाधीश ने फैसला सुनाया। जिसमें आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध 75 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा न करने पर एक वर्ष के अतिरिक्त की सजा होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने बताया कि एक साल में फैसला आया है। साथ ही साक्ष्य में मुकदमा लगने के एक माह बाद ही फैसला आने पर पीड़ित परिवार के लोग काफी खुश दिखे।
विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने बताया कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में सात वर्ष के बालक के साथ दो जनवरी को कुकर्म की वारदात आरोपी मुस्तफा ने अंजाम दिया था। शाम को खेत से घर आने पर पिता को पता चला तो उसने गांव के लोगों से बात बताई। जिस पर गांव के लोग पिटाई करते हुए आरोपी को कोतवाली ले गए थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago