Categories: Uncategorized

त्रिशूल दीक्षा विशाल शौर्य यात्रा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में त्रिशूल दीक्षा और विशाल शौर्य यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर सिकंदरपुर बलिया में निकाला गया। एवं हजारों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गोरक्षप्रांत,रसड़ा जिला एवं सिकंदरपुर नगर सहित बलिया जिले के विभिन्न युवा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंगलदेव चौबे (प्रांत सहमंत्री विहिप), मुख्य वक्ता दुर्गेश प्रताप राव ( प्रांत संयोजक बजरंग दल गोरक्षप्रांत), विशिष्ट अतिथि सूरजीत दास जी महाराज एवं राजीव सिंह चंदेल (जिला अध्यक्ष विहिप), दीपक गुप्ता (बजरंग दल विभाग सहसंयोजक), मनदीप सिंह (जिला उपाध्यक्ष विहिप), अरविंद मिश्रा (जिला सहमंत्री विहिप), प्रतीक राय ( बजरंग दल जिला संयोजक) बजरंग दल एवं विहिप के मुख्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए वही मुख्य वक्ता ने बौद्धिक के दौरान देश के बजरंग दल को बताते हुए बांग्लादेश में हो रहे विधर्मियों के अत्याचार के बारे में बताया की मां बहन सुरक्षित नहीं है, विशिष्ट अतिथि सूरजीत दास जी महाराज ने प्रभु श्री राम जी के मर्यादा को भी ध्यान कराया शास्त्र के साथ शस्त्र का भी होना आवश्यक है, शौर्य यात्रा की शुरुआत शिशु मंदिर से चलकर जलालीपुर,बस स्टेशन,जल्पा चौक,गन्धी, बड्डा, चतुर्भुज नाथ ,नगर मोड़ से होते हुए नवरतनपुर चट्टी पर समापन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अजय सिंह ने किया। शौर्य यात्रा में अविनाश मिश्रा, नायब सोनी,संजय जयसवाल, उमेश चंद्र, आकाश तिवारी, अभिषेक सोनी, विजय जायसवाल, मनोज मोदनवाल, विनय जायसवाल, गुलाब नेता आदि स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडे, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, एलआईयू इंस्पेक्टर आदित्य पुरी, एवं मय फोर्स उपस्थिति रही।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

24 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

24 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

24 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

24 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago