देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सोन्दा चौराहे पर स्थित आई स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रभु यीशु के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और उनके उपदेशों को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में तीन से छह साल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांता क्लॉज के वेश में कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों के माता-पिता ने विद्यालय परिसर में फूड स्टॉल लगाकर इस कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलका सिंह (नगर पालिका अध्यक्ष) ने प्रभु यीशु के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही, उन्होंने कर कमलों द्वारा ग्लोबल मार्क स्कूल का उद्घाटन कर इसका पोस्टर जारी किया। यह विद्यालय इंटरमीडिएट स्तर तक की शिक्षा प्रदान करेगा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति ने उन्हें बहुत प्रभावित किया, खासकर यह देखकर कि ये सभी बच्चे मात्र तीन से छह साल के रहें। उन्होंने आई स्कूल के निदेशक विकास शाही, प्राचार्य शुभांगी सिंह और विद्यालय के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक विकास शाही, प्राचार्य शुभांगी सिंह, मैनेजर आकाश सिंह, आभा शुक्ला, निकिता सिंह, अंजलि द्विवेदी, अनामिका राय, अलका पटेल और पूजा शाही आदि उपस्थित रहे।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…