जेईई मेंस के बच्चों को एडवांस क्रैक करने के सिखाए गुर

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्पर)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्तमान बैच के बारहवीं के छात्र अंशुमान राजपूत के साथ ही पिछले बैच के अमन कुशवाहा एवं रिचा गुप्ता को जेईई मेंस के बाद एडवांस में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र एवं निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने महत्वपूर्ण गुर सिखाए और मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर जेईई एडवांस से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं की चर्चा करते हुए एवं अनेकों उदाहरणों के माध्यम से बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बताया कि अंशुमान हमारे यहां नर्सरी से पढ़ता हुआ अपनी बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर जेईई मेंस में अपना स्थान लाकर एडवांस के लिए जगह बना लिया।
रिचा गुप्ता बहुत अनुशासित छात्रा रही है, तो आयुष्मान राजपूत और शुभम् कुशवाहा अपने कक्षा में हमेशा मेरिटोरियस रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र अंशुमान राजपूत और अमन कुशवाहा का 97 परसेंटाइल तो सुभम कुशवाहा का 94.81, रिचा गुप्ता का 94.60, प्रियांशी सिंह का 95.27, रोहित जायसवाल का 89.26 और परसेंटाइल अंक पाकर जेईई एडवांस के लिए पात्र हो गए हैं, जिन्हें प्रबंधक, निदेशिका प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापकों द्वारा जेईई एडवांस को क्रैक करने के मंत्र बताए गए ।
इस मौके पर अभिभावक कृष्ण कुमार सिंह, विश्वंभर गुप्ता के अलावा दिलीप सिंह, सुधीर पांडेय, राकेश मिश्र, पी एच मिश्र, पुरंजय कुशवाहा आदि अनेकों अध्यापक उपस्थित थे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago