उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभा का परचम जनपद में लहराया

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ राज ने जनपद में किया टॉप

सलेमपुर ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के बच्चों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूरे जनपद में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया । विद्यालय के सिद्धार्थ राज ने पूरे जनपद में सर्वाधिक 142 अंक पाकर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर इन बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम ने कहा कि यह विद्यालय अपने बेहतर शिक्षा व्यवस्था के चलते जनपद में हमेशा बेहतर स्थान प्राप्त करता है।यहां के बच्चों ने एक इतिहास कायम किया है।इनसे सीख लेने की जरूरत है।प्रधानाध्यापक जयकिशुन ने बताया कि विद्यालय के आठ बच्चों सिद्धार्थ राज, राजकुमार ,अरमान अली, प्रियांशु विश्वकर्मा ,चांदनी ,आलिया परवीन ,मुस्कान और अमन कुमार ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में बाजी मारी ।छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत बच्चों को अगले एक चार वर्षों तक ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे। सफल हुए बच्चों को मेडल एवं माला पहनाकर खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम प्यारे राम, प्रधानाध्यापक जयकिशुन ,अध्यापक और अभिभावकों ने स्वागत और सम्मानित किया।
सलेमपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री वीरेंद्र गुप्ता ने सफल हुए बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया।
गांव के प्रधान प्रतिनिधि कामरेड सतीश कुमार ने बच्चों को मिठाई खिलाया। बच्चों की सफलता पर रवि प्रकाश ,धीरेंद्र द्विवेदी ,रणविजय सिंह ,रंजना श्रीवास्तव , सतीश कुमार ,रवि प्रताप सिंह, उग्रसेन सिंह ,बृजेश कुमार गोंड़, बृजेश कुमार द्विवेदी ,जयप्रकाश सिंह, धनंजय कुशवाहा ,विपिन दुबे ,धनन्जय जयसवाल, राजीव कुमार मिश्र,दिलीप कुमार गोंड़,मोज़ज़्म अली ,आरिफ, रुद्र नारायण सिंह कुशवाहा ,प्रमोद पांडे,बरकत अली आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

5 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

6 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

18 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

19 hours ago