फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने वाले जालसाज सहित इनामी बदमाश गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आर्थिक अपराध करने वाले बदमाश बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का धंधा बरसों से चला आ रहा है। गोरखपुर के सैनिक विहार नंदानगर के रहने वाले भास्वर शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र वीरेंद्र प्रताप शर्मा ने पुलिस महानिदेशक के कोटे से दरोगा भर्ती के नाम पर, अवधेश जायसवाल पुत्र रामायन जायसवाल निवासी बसंतपुर से 10 लाख रुपए की वसूली की। नंदलाल वर्मा पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र वर्मा जिला कुशीनगर से उनके लड़कों का एमबीबीएस में एडमिशन एवं पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिया, अजय वर्मा पुत्र कन्हैया वर्मा जनपद देवरिया से लड़की का नर्सिंग में एडमिशन कराने के नाम पर फर्जी एडमिशन कार्ड देकर, अभियुक्त भास्वर शर्मा ने 4 लाख 90 हजार और अजय वर्मा से ही शराब के मॉडल शाप दुकान का ठेका दिलाने के नाम पर जिला आबकारी अधिकारी के नाम से फर्जी दुकान का लाइसेंस देते हुए चार लाख 90 हजार रुपए वसूल लिया । इन तमाम मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी आरोपी के पर पुलिस ने ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था उप निरीक्षक अनीश कुमार शर्मा ने एसओजी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुड़गांव हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया । शनिवार को आरोपी को पुलिस गोरखपुर लेकर आई। इसकी जानकारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता करके दी।
उन्होंने बताया कि फर्जी कूटरचित दस्तावेज के सहारे लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की गई है, इसके इस काम में इसके पिता का भी सहयोग करते है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है, जहाँ से उसे जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी झरना टोला अनीश कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल राम इकबाल ,हेड कांस्टेबल करुणापति तिवारी, एस ओ जी कांस्टेबल विकास कुमार यादव थाना एम्स शामिल रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

1 hour ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

1 hour ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago