सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व योग दिवस पर योग और प्राणायाम का शानदार प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ संभावना मिश्रा ने बताया कि नियमित योग करने से हम निरोग रहते हैं। हमे योग नियमित रूप से करना चाहिए।उप प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों और अध्यापकों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, शांत एवं खुशहाल रहने का सुगम एवं सरल तरीका है। आज संपूर्ण विश्व योग के महत्व को समझने लगा है।
तत्पश्चात विभूषिका द्विवेदी ने योग पर शानदार व्याख्या देते हुए योग के सभी लाभों का वर्णन किया। आराधना मौर्या ने विविध प्रकार के सूर्य नमस्कार के तरीके सिखाए।
योग प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहक वेद प्रकाश ने त्रिकोणासन, वीर भद्रासन, मंडूकासन,प्राणस्वासन, पुष्ठासन,सुखासन,वज्रासन,ज्ञानमुद्रा, कपालभाति, अनुलोम विलोम, ॐ ध्वनि का उच्चारण, स्वांस नियंत्रण आदि का बहुत शानदार प्रशिक्षण दिए। योग प्रशिक्षिका माही सिंह का भी योगदान रहा।
इस योग प्रशिक्षण में नौवीं से बारहवीं के छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लिया। इसके अलावा विद्यालय में उपस्थित दिलीप सिंह, अजय मिश्र, आशुतोष तिवारी, राकेश मिश्र, करन मिश्र, डी मिश्र, श्वेता राज, अंजली मिश्रा, शिखा तिवारी, शिवांगी मिश्रा, राकेश मिश्र , एस के गुप्त, ए के यादव, एस पी गुप्त, दीपक मिश्र सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही ।
ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…
गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…
विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…
शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…
आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…
मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…