हल्की बरसात में भी जलजमाव से आवागमन दुरुह ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर हल्की बरसात ही राहगीरों के लिए आफत बन जाती है। लक्ष्मीपुर मोड़ से दोनो तरफ पचास मीटर के दायरे में जलजमाव की स्थिति बन जाती है, और राहगीरों को आवागन मे कठिनाई होती है। आजिज ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क को ऊंचा कराए जाने की मांग की है।
बताते चलें कि चार वर्ष पूर्व 32 किमी लंबे कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी मार्ग का चौडीकरण हुआ था। निर्माण के दौरान पीडब्लूडी ने सभी चौराहों व बाजारों में सड़क को ऊंचा बनाया। लेकिन सीताराम चौराहा पर सड़क की ऊंचाई सामान्य रखी गई। जबकि इस चौराहा सें लिंक लक्ष्मीपुर मार्ग की ऊंचाई ज्यादा है। फलस्वरुप यहां हल्की बरसात में भी पानी लग जाता है। दो वर्ष पूर्व गांव सभा से नाली तो बनी लेकिन घरों का गंदा पानी व कचड़ा बहने से नाली जाम रहती है। जिम्मेदार नाली की सफाई भी नहीं कराते। गत चार वर्षों से बरसात के दिनों में स्थिति नारकीय बनी रहती है। पैदल व बाइक सवारों के समानांतर चारपहिया वाहन गुजरने पर गंदे पानी के छींटे व कीचड़ पड़ते हैं। रजनीश राय, शिक्षक मनीष राय, शंभू गुप्ता, हारुन अंसारी, मेवालाल बरनवाल, शाकिर अंसारी, रामनाथ गुप्ता, रामअशीष गुप्ता, किशोर पटेल, प्रदीप आदि ने प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क का उच्चीकरण कराने की मांग की। एई मुकेश वर्मा ने बताया कि जेई को मौके पर भेजा जा रहा है। समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

41 seconds ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

14 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

44 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

44 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

58 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago