फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी


आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

कोतवाली क्षेत्र के सिवानकला गांव निवासी सुनील गुप्ता को मध्यरात्रि में फोन कर कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सिकंदरपुर-मनियर मार्ग निवासी आशुतोष गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का माहौल है। सुनील गुप्ता के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब 11:05 और 11:08 बजे एक मोबाइल नंबर से उनके फोन पर लगातार कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उन्हें सिकंदरपुर चौराहे पर बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद करीब 11:20 बजे भी दोबारा फोन किया गया। लगातार फोन और कथित धमकी से परिवार के लोग सहम गए।पीड़ित ने तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपित के खिलाफ पूर्व में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मामले दर्ज रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। सुनील ने कथित बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है।पीड़ित ने अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस से प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

21 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

28 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

45 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

49 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

59 minutes ago

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

4 hours ago