धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में विश्वकर्मा पूजन समारोह एवं बिरहा मुकाबला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पूजन कर किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज जो भी पूरी धरती पर दिख रहा है उसके सृष्टि करता भगवान विश्वकर्मा जी हैं। आज उनके दिखाए पथ पर चलना ही उनकी सच्ची पूजा है।पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा संसार के सृष्टि कर्ता हैं, आज कोई भी निर्माण उन्हीं के कृपा से हो रहा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा के पूजन से सृजन के कार्य में लगे लोगों में ऊर्जा प्रदान प्रदान होती है। इसके बाद आयोजित बिरहा कार्यक्रम की शुरुआत आजमगढ़ के मशहूर कलाकार अंसार अहमद ने ‘बाबा विश्वकर्मा है सृष्टि के शिल्पी पूजे सारा संसार,ने सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके बाद बस्ती की प्रसिद्ध बिरहा कलाकार सीमा सरगम ने ‘बिना विश्वकर्मा के केहू ना क पाई कौनो निर्माण ये भाई , सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजन कमरुद्दीन अंसारी ने सबके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को भाजपा नेता जटाशंकर दूबे, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, रणविजय कुमार, सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश यादव, मालवीय प्रसाद निर्मल, सत्यम पांडेय, श्यामबदन शर्मा, योगेंद्र प्रजापति, जितेन्द्र यादव, विजय पांडेय, धर्मेन्द्र तिवारी, शमशाद अहमद, विनोद मिश्र, आकाश प्रजापति, विनय सिंह, दिलीप शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

1 hour ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

2 hours ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

2 hours ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

2 hours ago

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

5 hours ago