सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा रही जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान 2026 के प्रथम दिन गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में जनजागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का जनसेवा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनसेवा से जुड़े कार्यों के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्षों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

21 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

28 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

49 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

57 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

59 minutes ago

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

4 hours ago