सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में मौलाना आजाद इण्टर कालेज के छात्रों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ

सुरक्षा की जानकारी देते यातायात कर्मी

सेंट थामस स्कूल पर बच्चों को लेने आए अभिभावकों को दिलाई गयी यातायात नियमों की शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा मौलाना आजाद इण्टर कालेज, खलीलाबाद के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए जैसे सीट बेल्ट/हेलमेट पहनना, ओवरस्पीडिंग न करना, रेड लाइट जम्पिंग न करना, वाहन चलाते हुए मोबाइल फोन, एयर फोन का प्रयोग नहीं करना, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि के संबंध में जागरूक किया गया तथा शपथ दिलाई गयी।
इसक्रम में सेंट थामस स्कूल पर आए हुए अभिभावक जो हेलमेट धारण नहीं किये थे। उनको हेलमेट धारण कराया गया व यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात परमहंस द्वारा सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने हेतु साथ लोगों से अपील किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें।
इस दौरान हे.का
अजय राय, हे.का. रामकरन गुप्ता, का. मयंक पाठक आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago