मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान आर्य समाज मार्ग पर भारी यातायात दबाव के कारण जाम की स्थिति बन गई। परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे, जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। कुछ समय के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद आर्य समाज मार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। सड़क पर जगह-जगह धीमी गति से वाहन रेंगते रहे, जिससे स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को भी असुविधा हुई।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे। उन्होंने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम की स्थिति सामान्य हुई। हालांकि परीक्षा के दौरान कई बार वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएवी इंटर कॉलेज जैसे बड़े परीक्षा केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान पहले से विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाना चाहिए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी समय रहते उपलब्ध कराई जाए तो अभ्यर्थियों और आम नागरिकों दोनों को राहत मिल सकती है।
टीईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं में हजारों अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर बेहतर यातायात प्रबंधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की जाम की समस्या से बचा जा सके।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…
पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…
सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
फोटो राहुल गांधी के x से नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य चुनाव आयुक्त…
मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…