जहानागंज में शौचालय बना शोपीस, लगा गन्दगी का भरमार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के जहानागंज ब्लॉक परिसर में शौचालय बनकर शोपीस में पड़ा हुआ है। ताला खोलने का नाम नहीं लेते है, ब्लॉक परिसर में आई जनता को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। वीडियो साहब के कार्यालय के बगल में दिखा गंदगी का भरमार, जहां आती है भयानक बदबूदार दुर्गंध जो गंभीर बीमारियों को देती है दावत, ब्लॉक परिसर में एक भी नहीं दिखी डस्टबिन और सीमेंटेड टेबल ब्रेंच यहां तक कि इंडिया मार्का मशीन भी आंसू बहा रही है,साफ सफाई के नाम पर कुछ नही है, पूरा ब्लॉक परिसर स्वच्छता पर आंसू बहा रहा है।
आपको बताते चलें पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय कुमार यादव द्वारा बनाया गया शौचालय, शोपीस बनकर तैयार है आज दिन के दो बजे जब मीडिया कर्मी पहुंचे तो पूर्व ब्लाक प्रमुख वर्तमान ब्लाक प्रमुख द्वारा बनाया गया शौचालय में ताला लटकता मिला है। जब मीडिया कर्मियों ने वहां पर पूछने का प्रयास किया तब पूरा ब्लॉक परिसर ही खाली हो गया, सब लोग भागने में सफल रहे कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। सरकार की योजना को तार-तार कर कर रहा है जहानागंज का ब्लॉक। आजमगढ़ जिले के मुख्य विकास अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं, और ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी वीडियो भी हाथ पर हाथ रख कर बैठे, लग्जरी गाड़ियों के बहुत ही शौकीन है। वीडियो अपनी लग्जरी गाड़ियों से आते हैं ऑफिस में बैठ जाते हैं, उनको बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है कि वह अपने परिसर को ही नही देख पाते हैं। ब्लॉक जहानागंज के वीडियो विकास शुक्ला को दो ब्लॉक चार्ज मिला हैं, मेहनगर ब्लॉक और जहानागंज दोनो ब्लॉक देखते हैं। लेकिन साफ सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं दिखा ऐसे दुर्गंध आती है कि आपको नाक बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। यह गन्दगी जहां मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को गंभीर दावत दे रही हैं, लेकिन अधिकारियों के कान तक भनक नहीं पहुंचती है। जहां प्रदेश व केंद्र सरकार सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चला रही है, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां झाड़ू चला कर देश को स्वच्छता का संदेश देशवासियों को देते हैं, वही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी स्वच्छता को लेकर अनेक कार्यक्रम शुरू किये है, ताकि प्रदेश को स्वच्छ व उत्तम प्रदेश बनाया जा सके।वही ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंसूबे पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

1 hour ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

1 hour ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

1 hour ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago