दो किसानों को घायल करने वाले बाघ की मौत

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत बर्दिया गांव में कटियारा बीट के कंपार्टमेंट नम्बर 6 से एक बाघ का रेस्क्यू कर एफडी व डीएफओ के नेतृत्व में रेंज कार्यालय लाया गया था । जहां पर पशु चिकित्सको की टीम द्वारा निरंतर उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी थी।

बताते चलें कल खेत में काम कर रहे दो किसानों को बाघ ने घायल कर दिया था l दोपहर को प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के नेतृत्व में एनटीसीए के प्रोटोकॉल के तहत तीन डाक्टरों के पैनल ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम किया। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान प्रारंभिक रिपोर्ट में बाघ से किसी दूसरे जानवर या किसी बड़े बाघ के साथ आपसी संघर्ष से मौत का अंदाजा लगाया जा रहा था । मृत नर बाघ की उम्र लगभग चार या पांच साल होगी । पोस्टमार्टम के पश्चात गठित पैनल पशुचिकित्सको द्वारा उक्त नर बाघ की मृत्यु आपसी संघर्ष से होने की पुष्टि की गई l पोस्टमार्टम कर्तानियाघाट रेंज में किया गया l

इस दौरान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हशन, मंसूर अली,एसओएस टाइगर के अध्यक्ष फ़ैज़ मोहम्मद कहा,मो0 आलमीन,फ्रैंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी,प्रधान जयप्रकाश,रेंजर अनूप कुमार, सास्वत राज,वन दरोगा मयंक पांडेय,वन रक्षक अकील अहमद, योगेश सिंह,हीरालाल यादव,अन्नू शुक्ला,अनूप कुमार,अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago