महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार का नाम है: चंदू साहनी

गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)l विश्व अहिंसा दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसी शर्मा “निरंकारी” के निर्देश पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत गोरखपुर के द्वारा एक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन गोलघर स्थित, प्रदेश कार्यालय में किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सदैव सत्य अहिंसा और त्याग का संदेश दिया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंदू साहनी ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार का नाम है जो लाखों लोगों के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है। विशिष्ट अतिथि अमीर निशा ‘स्वीटी’ ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं सदैव हम सबके बीच जिंदा रहेंगे जो हम लोगों को राष्ट्र प्रेम का संदेश देती है।

व्यापारी नेता सुधीर कुमार झा ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हम सबके लिए आदर्श है। कार्यक्रम के आयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने बताया कि इस अवसर पर स्निग्धा,शिवम्भुज,अभिजीत यादव, कुलदीप पांडेय,शैलेश गुप्ता, जावेद अंसारी,मोहम्मद कैफ अंसारी, आयुष श्रीवास्तव,अरमान अंसारी, आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
गांधी है जिसका नाम वह रोशन चिराग है ।
अहिंसा सत्य त्याग का जीता जागता प्रमाण है।
लोगों ने खूब तालियां बजाई।
डा.दिलशाद गोरखपुरी ने पढ़ा,
बेवफाई की भी बदली में वह आबाद रहे।
आप आसन समझते हैं के दिलशाद रहे ।।
सम्बुल हाशमी ने पढ़ा,
नफरतों की हवा खुद ही थम जाएगी
प्यार की शम्मा दिल में जला लीजिए
डा.सरिता सिंह ने पढ़ा,
किसने फेंका पत्थर किस पर हिंसा किसने भड़काई।
किसने मजहब की आग,लगा नफरत है इतनी फैलाई ।।
सौम्या यादव ने पढ़ा,
धर्म तेरा जो धर्म मेरा है
धर्म ही सबका एक पिता है
श्वेता सिंह ने पढ़ा,
अंग्रेजो के शासन पर स्वाधीनता आ रही है।
क्योंकि गांधी और शास्त्री की आंधी आ रही है।।
फरहत गोरखपुरी ने पढ़ा,
धरती पर रहने वाले जरा आसमान देख ।
गर देखना है तुझको तो ऊंची उड़ान देख।।
इस अवसर पर हेमंत शर्मा,अंजली शर्मा, मनीष साहनी,पंकज कुमार राव,शशांक कुमार,हर्ष कुमार,सौरभ दीक्षित,नजरे आलम आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

4 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

4 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

4 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

4 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

5 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

16 hours ago