चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से जनता सरकार के प्रयासों को एक छत के नीचे देख सकती है: जय मंगल कन्नौजिया

तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग की ओर से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रांगण में किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित प्रदर्शनी एक झांकी है, सरकार के अथक प्रयासों की। इस प्रदर्शनी को देखकर पता चलता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया है। डबल इंजन के सरकार में जितने कार्य हुए हैं, उतना कार्य पिछली सरकारों में सिर्फ सपना था। महिला, युवा, किसान, मजदूर, महिला सबके लिए सरकार ने हर मोर्चे पर अद्भुत कार्य किया है और सूचना विभाग की प्रदर्शनी एक अलबम की भाँति इन प्रयासों को प्रदर्शित करने का सफल प्रयास है।
उन्होंने कहा कि सूचना विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से जनता सरकार के प्रयासों को एक छत के नीचे देख सकती है। मोदी और योगी की सरकार में देश–प्रदेश के साथ–साथ जनपद का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है।सड़क,अस्पताल,शिक्षा, कृषि सभी क्षेत्रों में वर्तमान सरकार अव्वल साबित हुई है। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी में अयोध्या धाम से जुड़े चित्रों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि अब अयोध्या धाम विकास के नए सोपान गढ़ रहा है।
जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं परियोजनाओं के प्रचार–प्रसार हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य जनता के समक्ष उन कार्यों को रखना है, जो कार्य सरकार द्वारा किए गए हैं। प्रदर्शनी को देखकर लोग न सिर्फ विभिन्न योजनाओं से अवगत होंगे, बल्कि उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी होंगे।
प्रदर्शनी में प्रदेश में आधारभूत संरचना, खेल, अयोध्या धाम, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, कृषि, चिकित्सा, औद्योगिक निवेश, हर घर जल आदि से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी 12 मार्च तक रहेगी।
इस दौरान एसडीएम सदर रमेश कुमार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सहित सूचना विभाग के कर्मचारीगण अब्दुल वहाब अंसारी, विजय कुमार, मो. शाहिद, राम प्रवेश समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

6 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

12 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

13 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

24 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago