स्वस्थ जीवन व शारीरिक ऊर्जा के लिए सुदर्शन क्रिया जरुरी: पियूष–अमित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा जनपद मुख्यालय खलीलाबाद में तीन दिवसीय हैप्पीनेस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें तनावमुक्त और शारीरिक ऊर्जा के लिए सुदर्शन क्रिया को लाभकारी बताया गया। मीडिया स्पेशल इस आयोजन में भागमभाग की जिंदगी में तनाव मुक्त कैसे रहे? की जानकारी दी गई ।
आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिक्षक पीयूष मिश्रा एवं अमित जैन ने सभी को अभ्यास के पूर्व बताया कि तनावमुक्त रहने, इम्यूनिटी बढ़ाने तथा शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में सुदर्शन क्रिया और प्राणायाम बहुत ही लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि सुदर्शन क्रिया आम जीवन में प्रभावी है ही, इसके साथ ही गंभीर बीमारियों से भी लड़ने की क्षमता जागृत होती है। लोगों को डिप्रेशन से बाहर निकालती है। जिससे लोग खुश रहना सीख जाते हैं।
प्रशिक्षक अमित जैन ने कहा कि आर्ट आफॅ लिविंग के संस्थापक पूज्य गुरू रवि शंकर महाराज के सानध्यि में करोड़ों लोगों को योग, प्रणायाम, ध्यान, सुदर्शन क्रिया सिखाया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों को कई अन्य योग व ध्यान के टिप्स दिए और शंका का समाधान भी किया।
इस मौके पर श्रवण कुमार अग्रहरी, राज नारायण मिश्रा, सुनील गुप्ता, गोरखनाथ मिश्रा, अभय नाथ दूबे, नीरज त्रिपाठी, विजय गुप्ता, देवीलाल, राजेश्वर, राजेश कुमार, सदरे आलम, गणेश चौरसिया, रमेश शर्मा सहित अनेक मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

55 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

1 hour ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

1 hour ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago