Categories: Newsbeat

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में जनजागरूकता अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को पीडी लॉ कॉलेज खलीलाबाद के विधि छात्र-छात्राओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह-समझौता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से शुरू हुई रैली को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में लोक अदालत से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। ‘आओ सुलह कराएं, झगड़ा मिटाएं’, ‘लोक अदालत का है यही नारा, सबको सुलभ हो न्याय हमारा’ और ‘12 सितंबर-न्याय का महापर्व’ जैसे नारों से रैली का मार्ग गूंजता रहा। छात्रों ने लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण के लाभ बताए।जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल अदालत नहीं, बल्कि न्याय का उत्सव है। इसमें पक्षकारों के बीच सुलह-समझौते के माध्यम से वर्षों पुराने विवादों का अंत कराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बैंक ऋण, बिजली बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना प्रतिकर और श्रम विवाद समेत सुलह योग्य मामलों को 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में किसी की हार या जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान होता है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनन्या शाह ने कहा कि यह रैली राष्ट्रीय लोक अदालत के जनजागरूकता अभियान की पहली कड़ी है। लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। लंबे समय से लंबित मामलों का समझौते के माध्यम से निस्तारण होने से पक्षकारों के समय और संसाधनों की बचत होती है। उन्होंने आमजन से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की।रैली जिला न्यायालय परिसर से निकलकर मेहदावल बाईपास चौराहा, गोला बाजार और बैंक चौराहा होते हुए जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान छात्रों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया।

पीडी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि विधि विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक दायित्व निभाना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाला विद्यार्थी ही आगे चलकर बेहतर अधिवक्ता बन सकता है। उन्होंने छात्रों की सहभागिता की सराहना करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।रैली में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर जनपद न्यायाधीश पाक्सो कृष्ण कुमार पंचम, एडीजे गजेंद्र सिंह, एडीजे चंद्रमोहन श्रीवास्तव, एडीजे गैंगस्टर कोर्ट दिव्यानंद, सीजेएम चेतन त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय श्रीवास्तव, प्राधिकरण के कर्मचारी राम भवन चौधरी, जयशंकर प्रसाद यादव, पीएलवी बलदेव, अनिल कुमार सहित पीडी लॉ कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

13 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

22 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

27 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

30 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

36 minutes ago