12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे 12 राजस्व गांवों को अब योजना से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में इन गांवों को योजना से आच्छादित करने के लिए 21.43 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्वीकृत डीपीआर को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कार्यालय, लखनऊ भेजने के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम महेन्द्र राम को निर्देश दिए।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत बघौली के भैसँथ, दोढ़या, लोरीक बारी, हरापट्टी, हरदी, कुरियापार बेलहसा, कदमा, मदरहा, महला, चिलवानखोर और सुबरवनकोट सहित 12 राजस्व गांवों को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने प्रस्ताव पर विचार करने के बाद इसे राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को अंतिम स्वीकृति के लिए भेजने की कार्रवाई की।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि इन गांवों के योजना में शामिल होने से ग्रामीण परिवारों को घर-घर नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

10 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

13 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

22 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

27 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

30 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

37 minutes ago