राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी द्वारा तीन दिवसीय मेला का आयोजन

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक के बाल विकास ज्ञान विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। विज्ञान मेला के पहले दिन बच्चों द्वारा अनेक विज्ञान माडल का प्रदर्शनी लगाया गया।ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ब्लाक प्रमुख ने सभी विज्ञान माडल का अवलोकन कर उनके कार्य, उपयोग व लाभ की जानकारी प्राप्त की। खेती को वैज्ञानिक ढंग से बढ़ावा देने वाले विज्ञान माडल की प्रदर्शनी व शानदार प्रस्तुति पर बच्चों का खूब सराहना किया। ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन से बच्चों को खुद करके सीखने का अच्छा अवसर मिलता है। तथा बनाए गए विज्ञान माडल का प्रस्तुतीकरण करने से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।
संस्था के अध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र ने कहा कि सहयोग सेवा संस्थान विज्ञान प्रदर्शनियों विज्ञान मेलो औद्योगिक भ्रमण प्रशिक्षण कार्यशालाओं चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या आदि गतिविधियों का आयोजन करती है जिससे लोगों में वैज्ञानिक चेतना का संचार करने में सफलता पाई जा सके। संस्था विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान मेले के माध्यम से छात्र छात्राओं व आम लोगों को जागरुक कर रही है। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद का उद्देश्य देशभर में सरल व सहित तरीके से लोगों में वैज्ञानिक अभिरुचि जगाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिसमें प्रमुख साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट स्पेशल एक्सप्रेस विज्ञान कार्यशाला विज्ञान मीडिया कार्यशालाओं आदि के माध्यम से छात्र छात्राओं युवाओं व स्थानीय समुदाय को इसमें शामिल किया गया है। विज्ञान मेला व विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से सरल तरीके से छात्रों में वैज्ञानिक रुचि को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में स्टीम इंजन, ज्वालामुखी मॉडल, माइक्रो एंपियर, सोलर स्ट्रीट लाइट, सूक्ष्मदर्शी, उपग्रह प्रक्षेपण, मैग्नेटिक पावर ऊर्जा ताप, पृथ्वी के तापमान में वृद्धि, चंद्रयान, भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट, विभिन्न देशों की मुद्राएं, वर्षा मापी, मौसम भविष्यवाणी, दिशा सूचक यंत्र, दूरबीन, पृथ्वी की अवस्था, खनिज पदार्थ सहित अनेक मॉडलों और प्रयोग द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। जिससे अवलोकन करने वाले लोग स्वयं करके विज्ञान के बारे में अनुभव कर पाएं और उसके बारे में सीख पाएं। संस्था के भानु प्रकाश मिश्र, सुनील धर दुबे, परमात्मा चौधरी, पंकज कुमार, कृष्ण चंद्र, विद्यांचल, विद्यालय की प्रबंधक मंजू गुप्ता, प्रधानाध्यापक रामपाल गुप्ता , इमदाद अली, श्याम बिहारी मिश्र, सुनील कुमार, विजय कुमार, पंकज मिश्रा, तिलक राम, आनंद कुमार, अमित, मधु, गोल्डी चतुर्वेदी समेत विद्यालय की छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देती काव्य गोष्ठी में प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर…

6 hours ago

विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र, नए सफर के लिए मिली प्रेरणा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बी.आर.डी.बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज में बी.ए. छठवें सेमेस्टर के राजनीति…

6 hours ago

करौंदी में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: लाठी-डंडों से हमले में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 10 नामजद

फाइल फोटो बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में लंबे समय से…

6 hours ago

माँ बगलामुखी जयंती पर गोरखपुर में 24 घंटे का भव्य महायज्ञ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)माँ बगलामुखी के पावन प्राकट्य दिवस एवं जयंती के अवसर पर गोरखपुर…

6 hours ago

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: महराजगंज से 10 श्रद्धालुओं का दल गुजरात रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन आस्था और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर में आयोजित…

6 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम का सख्त संदेश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायते, 04 का मौके पर निस्तारण महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago