गांधी एवं शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक – मंसूरी

जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री को किया याद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को स्थानीय नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कृतज्ञतापूर्वक मनायी गयी। यहां कांग्रेसियों ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां वक्ताओं ने कहा कि गांधी की विचारधारा से ही समाज में शांति एवं सदभावना कायम की जा सकती है। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। गांधी की सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांत से ही विश्व में शान्ति की स्थापना की जा सकती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांत और विचार आज के युग में प्रासंगिक है। गांधी की विचारधारा हमें हिंसा एवं नफरत से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। यहां मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव भोला तिवारी, विजय नेता, जितेन्द्र जायसवाल, ब्यास दुबे, राजेन्द्र यादव,नरेश चंद, संतोष कुमार यादव, अच्छेलाल गोड़, इमरान मलिक,इसराईल अली आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago