युवा जनकल्याण समिति ने जयंती पर दी महात्मा गाँधी को श्रद्धाँजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रुप मे 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी कि 155वीं जयंती मनाते हुए, युवा जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व मे गोलघर टाॅउनहाल स्थित गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर महात्मा गाँधी को श्रद्धाँजलि दिये। जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने के लिए प्रतिमा के समक्ष उपस्थित युवाओं ने बापू को नमन करते हुए उनके कृतियों व देश की आजादी मे योगदान को स्मरण किया। सत्य व अहिंसा के पथ पर चलने वाले बापू के विचारों को युवाओं ने अपने जीवन मे धारण करने के लिए संकल्प लिया तथा साथ ही युवा समाजसेवियों ने गाँधी जी का व देश के प्रति नारा लगाकर अपनी श्रद्धाँजलि प्रकट कि। संस्थाध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने युवा पीढ़ी में जनजागरुकता व चेतना के लिए गाँधी जी के कृतियों व देश हित में योगदान कि संक्षिप्त रूप से वर्णन करते हुए कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी,गांधी जयंती के रूप में उनके जन्मदिवस को अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाकर देश राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करता हैं। आज के विद्यार्थी व युवा पीढ़ी बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश हित के लिए अपना योगदान दें तथा स्वच्छ समाज के निर्माण मे अपना श्रमदान कर अखण्ड भारत के निर्माण मे सहभागी बने। इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय, महासचिव अखिलेश मल्ल, शिक्षक प्रकोष्ट अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गोंड, मातृशक्ति महिला प्रकोष्ट कि अध्यक्षा प्रतिमा पाण्डेय,अम्बूज मिश्रा,सूर्यप्रकाश पाण्डेय,संतोष राजभर,मनीष श्रीवास्तव,विरेन्द्र सिंह,राहुल मिश्रा,शिवा जायसवाल, पंकज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago