चोर उड़ा ले गए हजारों के सामान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
रानीपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के  उमती गांव  में  शुक्रवार की रात चोरों ने एक किराने की दुकान के गोदाम में चोरी कर हजारों के सामान चुरा ले गए।घटना की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह हुई।बड़ार गावँ निवासी भुनेश्वर गुप्ता उर्फ भोलू गुप्ता की किराने की दुकान उसके गांव से दो किमी दूरी पर उमती गांव में है, किराने के  दुकान से सटे पीछे गोदाम है। भोलू गुप्ता रोजाना की भांति दुकान बंद कर घर चला गया।रात में चोरों ने दुकान के पीछे स्थित गोदाम के ऊपर के सीमेंट के करकट को तोड़कर गोदाम में रखे हुए चार बोरी दाल, चावल दो बोरी,मटर दाल दो बोरी,तेल चार टीना,साबुन,बिस्कुट आदि कुल 40 हजार मूल्य के सामान चुरा ले गए।घटना की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह हुई, जब उसने गोदाम में बिखरा सामान और टूटा करकट देखा तो सन्न रह गया।घटना की जानकारी दुकानदार ने डायल 112 को दी ।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।पीड़ित दुकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोडवेज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: ग्राम न्यायालय निचलौल के वरिष्ठ लिपिक की बस चपेट में आने से मौत

बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…

19 hours ago

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…

19 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

19 hours ago

पुलिस की बड़ी सफलता:सर्विलांस सेल ने 101 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्काननहीं

30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…

19 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1192 पेड़ों की कटाई पर सवाल

छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…

19 hours ago

संविलियन विद्यालय में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…

20 hours ago