चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकराई 4 लोग घायल

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन की मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई जिसमें 3 महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने सभी को अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि ऋषि चौहान पुत्र राम प्रसाद चौहान 20 वर्ष निवासी काझा खुर्द थाना सराय लखंसी उसके साथ 30 वर्षीय एक अज्ञात महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर मऊ की तरफ आ रहे थे, तभी दूसरी तरफ से जेनब बानो पत्नी मोहम्मद आजम 20 वर्ष तथा आफिया खातून पुत्री बादशाह आलम 19 वर्ष निवासी हबीब नगर नोमानी गेट थाना दक्षिण टोला कार में सवार होकर मऊ की तरफ से जा रहे थे, तभी सराय लखंसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारा और खाई में जा गिरी जिसमें कार में सवार दो महिलाएं तथा मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने टककर की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर सभी को कार से बाहर निकाला और घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

rkpnews@desk

Recent Posts

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

3 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

10 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

20 minutes ago

एआई और उद्यमिता से रोजगार के नए अवसर सृजित करें युवा: डॉ. तरुण श्याम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सेवा संकल्प…

26 minutes ago

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

पुलिसकर्मियों के अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण और पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा शाहजहांपुर (राष्ट्र…

30 minutes ago

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago